-
Advertisement
Viral हुई चिड़िया की ये फोटो, लोगों ने कहा – अजय देवगन की दिला दी याद
Last Updated on February 14, 2021 by
सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ ना कुछ नया देखने को मिलत रहता है। हर रोज ऐसी कई फोटो और वीडियो वायरल (Video Viral) होती रहती हैं जो लोगों के दिलों को छू लेती है। जानवरों के कंटेंट सोशल मीडिया (Social Media) पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कंटेंट में से एक है। कई फोटो और वीडियो ऐसे होते हैं जिसे देखकर कोई भी खुद को हंसने से रोक नहीं पाता और अपने दोस्तों से भी ये सब शेयर करता है। वहीं, कई बार तो कुछ ऐसी चीजें वायरल होती हैं, जिन्हें देखकर हम हैरान रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक ऐसी फोटो वायरल हो रही है, जिसे देखकर आपका भी जरूर मुस्कुरा देंगे।
यह भी पढ़ें: मजाक-मजाक में बकरियों ने Videocall से कमाए 50 लाख! हैरान मत हो-जानने के लिए करें क्लिक
Pic देखकर किस बॉलीवुड स्टार की याद आयी? 😜😅#DoReply. pic.twitter.com/Fj6k0XaphP
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) February 12, 2021
इस फोटो में एक चिड़िया बड़े ही स्टाइलिश अंदाज़ में फूल के ऊपर अपने दोनों पैरों को रखकर खड़ी हुई है। इस फोटो को आईपीएस अफसर दीपांशु काबरा (Dipanshu Kabra) ने शेयर किया है। इस फोटो के साथ उन्होंने लोगों से एक मजेदार सवाल भी पूछा है।
Lol pic.twitter.com/Vztcw4VZ8F
— Pucchchi (@PinguSinatra) February 12, 2021
उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘पिक देखकर किस बॉलीवुड स्टार की याद आई?’ जैसे ही दीपांशु काबरा ने यह फोटो शेयर की, कुछ ही देर में फोटो वायरल हो गई और लोग इस पर मजेदार कमेंट्स भी करने लगे।
This is also @ajaydevgn samosa😁 pic.twitter.com/4MgcKiaByQ
— Trip☕️ (@t_n_trips) February 12, 2021
फोटो देखकर ज्यादातर लोगों ने जवाब में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन का नाम बताया। फिल्मों में अक्सर अजय देवगन को इसी स्टाइल में बाइक या गाड़ी पर दोनों पैर रखकर खड़े होते हुए देखा गया है। इसी वजह से ज्यादातर लोगों ने अजय देवगन का नाम बताया।
Sab फूल और कांटे yaad kar rhe…. son of sardar kaise bhool gye😏 pic.twitter.com/HCHBLNdqpE
— musafirA🧢 (@musafir301) February 12, 2021
सोशल मीडिया पर यह फोटो जमकर वायरल हो रही है और लोग इस पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। लोगो ने इसी से मिलते-जुलते कई फोटो भी शेयर किए हैं।