-
Advertisement
ऊना : Net Banking के जरिए शातिरों ने महिला के खाते से उड़ाए 8 लाख रुपए
Last Updated on February 11, 2020 by
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत रायन्सरी गांव में साइबर गिरोह ने एक महिला के अकाउंट से नेट बैंकिंग (Net Banking) के माध्यम से ठगी कर 8 लाख रुपये की राशि निकाल ली है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस थाना ऊना में दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार निशा देवी निवासी रायन्सरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 फरवरी को किसी व्यक्ति ने उसका अकाउंट हैक (Hack) कर खाते से करीब 8 लाख की राशि नेट बैंकिंग से निकाल ली है जिसका पता उसको मोबाइल में मैसेज के बाद चला।
पीड़िता को जब पता चला कि उसके खाते से आठ लाख के करीब राशि गायब है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस थाना उन्नाव में दर्ज करवा दी है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि ठगी के पीछे किस गिरोह का हाथ है। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।