-
Advertisement
तारक मेहता : Hindi को मुंबई की आम भाषा बताने पर मचा बवाल, मांगनी पड़ी माफ़ी
Last Updated on March 4, 2020 by
मुंबई। टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) के एक डायलॉग के कारण सोशल मीडिया (Social Media) पर बवाल मच गया है। दरअसल, शो के किरदार चंपक चाचा ने हिंदी को मुंबई (Mumbai) की मोस्ट कॉमन भाषा बताया था जिस पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने आपत्ति जताते हुए मेकर्स से माफ़ी मांगने को कहा था। जिसके बाद शो के मेकर असित मोदी ने सोशल मीडिया पर मामले की सफाई दी और माफी मांगी।
मुंबईची 'आम भाषा' हिंदी नाही, मराठी आहे, हे ह्या सब टीव्हीवाल्यांना मान्य नसेल, तर महाराष्ट्र सैनिकांना त्यांच्या कानाखाली 'सुविचार' लिहावे लागतील! तेसुद्धा मराठीत!
'कानाखाली काढलेले मराठी सुविचार' ह्यांना बरोबर वाचता येतील!! @sabtv pic.twitter.com/tuydzv0kEW— Shalini Thackeray (@ThakareShalini) March 3, 2020
असित मोदी ने ट्वीट के जरिए सफाई देते हुए कहा- ‘मुंबई महाराष्ट्र (Maharshtra) में है और हमारे महाराष्ट्र की राजभाषा भाषा मराठी ही है। इस में कोई डाउट नहीं है। मैं भारतीय हूं। महाराष्ट्रियन हूं और गुजराती भी हूं। सारी भारतीय भाषाओं का सम्मान करता हूं। जय हिन्द।’ वहीं जिस वीडियो के कारण बवाल बचा है उसमें तारक मेहता (शैलेश लोढ़ा) कह रहे हैं- ‘भारत की आर्थिक राजधानी और महाराष्ट्र का खूबसूरत शहर मुंबई, जहां कि स्थानीय और आधिकारिक भाषा मराठी है। हमने पिछले एपिसोड में चंपक चाचा के जरिए ये कहा था कि यहां कि आम भाषा हिंदी है। इसका भावार्थ ये ही था कि मुंबई ने खुले मन से हर प्रांत के लोगों को और हर भाषा को सम्मान दिया है, प्यार दिया है। फिर भी चंपक चाचा की इस बात से किसी को ठेस पहुंची हो तो हम तहे दिल से माफी मांगते हैं।’