-
Advertisement
Mandi: नशे में धुत्त महिला ने जमकर किया हंगामा, सड़क के बीचों-बीच लेट रोका Traffic
मंडी। नशे में धुत्त एक महिला (Drunken Woman) ने शहर में जमकर हंगामा किया। महिला सड़क के बीचों बीच गाड़ियों के आगे लेट गई। जिससे करीब आधा घंटा यातायात बाधित रहा। मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी (Mandi) जिला का है। महिला धर्मपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है जोकि मंडी शहर में एक किराये के कमरे में रहती है। बताया जा रहा है कि महिला को काबू करने के लिए आई पुलिस (Police) पर भी महिला ने पत्थर और ईंटें बरसाई। जिससे पुलिस कर्मियों सहित सड़क पर गुजर रहे लोगों को आंशिक चोटें आई हैं। बता दें कि महिला ने मंडी शहर के महामृत्युजंय चौक पर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझाने का प्रयास किया और उसे घर जाने का आग्रह किया, लेकिन महिला अपनी हरकतों से बाज नहीं आई।
यह भी पढ़ें: Police Line Hamirpur में नष्ट की चरस और भुक्की
आखिरकार पुलिस टीम ने महिला को काबू किया और उसे पुलिस चौकी ले गई। पुलिस ने महिला के खिलाफ हुड़दंग मचाने का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस महिला का मेडिकल (Medical) करवाने के लिए उसे अस्पताल ले गई, वहां भी महिला ने काफी उत्पात मचाया और चिकित्सकों के साथ गाली गलौज की। पुलिस ने महिला को मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां महिला पर जुर्माना लगाया है। वहीं, पुलिस के अनुसार महिला नशे में धुत होकर आए दिन हंगामा करती है। कुछ माह पहले भी हुड़दंग मचाने के आरोप में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अदालत से महिला को नारी निकेतन भेजने की गुहार लगाई है।
