-
Advertisement
रोपड़ में कोरोना पॉजिटिव निकला व्यक्ति, Nalagarh के पल्लेदार का परिवार क्वारंटाइन
नालागढ़। बिलासपुर के नयनादेवी में सप्लाई लेकर आया रोपड़ का व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाया गया है, जिसके चलते इसके संपर्क में आए नालागढ़ (Nalagarh) के एक परिवार को होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) किया गया है। इस परिवार का एक व्यक्ति बिलासपुर के नयनादेवी में पल्लेदारी का काम करता है। यह परिवार नालागढ़ उपमंडल के गाबर गांव का रहने वाला है। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने परिवार के सभी 11 लोगों के सैंपल (Sample) कोविड जांच को ले लिए हैं और इन्हें सीआरआई कसौली भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि रोपड़ (Ropar) का कोरोना पॉजिटिव 6 मई को सप्लाई लेकर वहां पहुंचा था और बाद में रोपड़ में पॉजिटिव पाया गया।
यह भी पढ़ें: Himachal में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज हुआ ठीक, एक्टिव केस रह गए 31

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रोपड़ में पॉजिटिव पाया गया व्यक्ति नयना देवी (Naina devi) में सामान की सप्लाई देने गया था। गाबर गांव का व्यक्ति वहां पल्लेदारी का काम करता है, जिसने यह सामान उतारा है। व्यक्ति के रोपड़ में पॉजिटिव आने के बाद इसके संपर्क में आए लोगों की पहचान की गई तो कुछ लोग स्वारघाट, बिलासपुर के निकले। इन्हें वहीं होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। वहीं यह व्यक्ति नालागढ़ के गाबर गांव पहुंच गया। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग नालागढ़ ने इस परिवार को होम क्वारंटाइन किया। परिवार के 11 लोगों के सैंपल जांच को कसौली भेजे जा रहे हैं।

