-
Advertisement
Chamba के भरमौर में आसमानी बिजली गिरने से दो मंजिला मकान में लगी आग
चंबा। जिला के कबायली क्षेत्र भरमौर (Bharmaur)की ग्राम पंचायत ग्रीमा में एक मकान पर आसमानी बिजली (Sky lightning) गिरने से आग लग गई। इससे मकान का काफी हिस्सा जल गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मकान में लगी आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार भरमौर के ग्रीमा गांव में मंगलवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे के करीब एक दो मंजिला मकान पर जोरदार गर्जना के साथ आसमानी बिजली गिर गई। इसके चलते पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आसमानी बिजली गिरने के साथ ही मकान में आग (Fire) लग गई।
यह भी पढ़ें: करसोग: मोबाइल की बैटरी फटने से 8 वर्षीय बच्चे की आंखें झुलसी, IGMC रेफर
आग की उठती लपटों को देखकर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने के कार्य में जुट गए। इस दौरान दो मंजिला मकान का एक बड़ा हिस्सा आग की भेंट चढ़ गया। ग्राम पंचायत ग्रीमा के प्रधान किशोरी लाल का कहना है कि यह मकान जोगिंद्र कुमार, अर्जुन और ममता पत्नी स्वर्गीय चमन लाल का था। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना उपमंडलीय प्रशासन को दे दी थी। जिस पर राजस्व विभाग की एक टीम ने मौके का दौरा कर पीड़ितों को दो-दो हजार की राशि फौरी राहत के तौर पर प्रदान की है।

