-
Advertisement
मनाली के मालरोड़ पर उतरी कुल्लवी संस्कृति की झलक, महिला मंडलों ने डाली कुल्लवी नाटी
तुलसी बाबा/मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में विंटर कार्निवाल (Winter Carnival) का दूसरा दिन कुल्लवी नाटी (Kullvi Nati) के नाम रहा। माल रोड मनाली में लेफ्ट बैंक साइट की 1200 से अधिक महिलाएं कुल्लवी महानाटी डालकर एक साथ थिरकीं। इस दौरान मनाली के मालरोड में कुल्लवी पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर हजारों महिलाओं ने कुल्लवी लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया। हजारों पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने कुल्लवी लोक नृत्य का आनंद लिया।
हजारों महिलाओं की महानाटी
विंटर कार्निवल कमेटी के वाइस चेयरमैन रमन शर्मा ने कहा कि विंटर कार्निवल मनाली में दूसरे दिन लेफ्ट बैंक साइट की हजारों महिलाओं ने कुल्लवी नाटी डाली। उन्होंने बताया कि महिलाएं संस्कृति का संरक्षण (Preservation of Culture) संवर्धन करने के लिए प्रयास कर रही है। विंटर कार्निवल कमेटी के द्वारा महिलाओं को संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान किया जा रहा है। ऐसे में कार्निवाल में देश भर से 25 सांस्कृतिक दल भाग ले रहे हैं और संस्कृति का आदान-प्रदान हो रहा है।
यह भी पढ़े:उपराष्ट्रपति धनखड़ 6 को हमीरपुर में, NIT सभागार में छात्रों से करेंगे संवाद
महिला सशक्तिकरण का संदेश
स्थानी महिलाओं ने बताया कि यह हमारी प्राचीन संस्कृति वेशभूषा है जिसको संरक्षण करने के लिए सभी महिलाएं विंटर कार्निवाल में हर साल भाग लेती है। उन्होंने कहा कि हम अपने कल्चर को संरक्षण करने के लिए और महिला सशक्तिकरण का संदेश पूरे विश्व को दे रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

