-
Advertisement
Mandi: कांगणी जंगल में बन रहा संस्कृति सदन, विभाग की उच्चस्तरीय Team ने किया दौरा
Last Updated on October 14, 2020 by Deepak
मंडी। हिमाचल के जिला मंडी के शहर के साथ लगते कांगणी जंगल में लगभग 18 करोड़ की लागत से बन रहे संस्कृति सदन (Culture House) को शुरू करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। बुधवार को विभाग की एक उच्च स्तरीय टीम (high level team) ने निर्माणाधीन संस्कृति सदन का जायजा लिया। यह टीम राज्य के मुख्य क्यूरेटर हरी चौहान व पुरातत्व अधिकारी सुदर्शन शर्मा की अगुवाई में आई थी। इस संस्कृति सदन में 700 लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक आडिटोरियम, देवी देवताओं के ठहराव की जगह, एक म्युजिम, आर्ट गैलरी, पुस्तकालय, जिला भाषा अधिकारी का कार्यालय, गेस्ट हाउस आदि का प्रावधान होगा। टीम ने इस संस्कृति सदन में कैसे-कैसे व्यवस्था की जानी है, इसकी विस्तार से रिपोर्ट तैयार की। जिला भाषा अधिकारी रेवती सैणी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इसका काम शिवरात्रि से पहले पूरा कर देने का भरोसा दिया है। ऐसे में संस्कृति सदन का शुभारंभ महाशिवरात्रि पर्व 2021 को हो सकता है। उन्होंने कहा कि विभाग का पूरा प्रयास है कि शिवरात्रि तक मंडी को संस्कृति सदन मिल जाए।