-
Advertisement
Rohru के चिड़गांव में फिर आग का कहर, 4 कमरों का मकान जलकर राख
Last Updated on April 27, 2020 by
शिमला। कोरोना संकट के बीच जिला शिमला में दो दिन में दूसरी आगजनी की घटना सामने आई है। रोहड़ू उपमंडल (Rohru Subdivision) के चिड़गांव में रविवार को भीष्ण आगजनी के बाद सोमवार को भी एक मकान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार चिड़गांव (Chirgaon) के संदासु में आग लगने से गोपाल सिंह पुत्र हरि सिंह का घर जल कर राख हो गया। यह आग आज सुबह 5 बजे लगी। आगजनी में मकान के 4 कमरे जलकर रख हो गए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। एसएचओ चिड़गांव अश्वनी कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फ़िलहाल आग पर काबू पा लिया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बता दें इससे पहले चिड़गांव के ढूंगयाणी गांव में रविवार करीब 10 बजे एक मकान में आग लग गई थी। लकड़ी का मकान होने के कारण आग ने आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया था और देखते ही देखते 7 मकान व दो मंदिर जल कर राख हो गए। अग्निकांड में करोड़ों के नुकसान हुआ। आग में बुजुर्ग महिला भी जिंदा जल गई थी।