- Advertisement -
कुल्लू। जिले में आग (Fire) लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब बंजार उपमंडल की ग्राम पंचायत मशियार के गांव घलिंकचा के साथ लगते कईथाच में आज सुबह के समय एक आगजनी घटना पेश आई, जिसमें ढाई मंजिला मकान (House) जलकर राख हो गया है। वेद राम पुत्र भीमू गांव घलिंकचा डाकघर वठाहड व उस पुत्र झूडू राम द्वारा अपने गांव के नजदीक बागीचे में ढाई मंजिला मकान बनाया था, जिसमें चार कमरे थे। अचानक सुबह के समय आग लगने के कारण पूरा मकान जल कर राख हो गया।
परिवार गांव घलियाड में एक कार्यक्रम (Program) में शरीक होने गया हुआ था और दौरान यह आगजनी घटना पेश आई। हालांकि इस आगजनी में किसी भी व्यक्ति, पशु हताहत नहीं हुआ पर घर पर रखा खेतीबाड़ी के उपकरणों सहित खाद्य साम्रगी, बिस्तर, ट्रंक सहित काफी सामना जल कर राख हो गया। सुबह के समय पुलिस (Police) को भी इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का जायजा लिया। आकलन के बाद पता चला कि इस घटना में करीब 11 लाख का नुकसान हुआ है। डीएसपी बिन्नी मिन्हास ने बताया कि आगजनी की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके के लिए रवाना की गई है।
- Advertisement -