- Advertisement -
नाहन। शहर की ऐतिहासिक सैरगाह विला राउंड में एक तेंदुआ चहलकदमी करते हुए देखा गया। घटना बीते शाम करीब 5 बजे की है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ (Leopard) कैथोलिक कब्रगाह के समीप झाड़ियों में छिपा बैठा था। झाड़ियों में तेंदुए की करीब एक मिनट तक चहलकदमी देखी गई। यह सारी घटना शहर के एक युवक ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली। पंकज डोगरा ने बताया कि तेंदुआ सड़क पर घूम रहे कुत्तों का शिकार करने के लिए सड़क से थोड़ी दूर जंगल की तरफ झाड़ियों में छुपा बैठा था। इसी बीच उनकी नजर तेंदुए पर पड़ी।
- Advertisement -