-
Advertisement
Himachal : सैन्य क्षेत्र योल के नरवाणा में व्यक्ति ने पुल से लगा दी छलांग, पढ़ें पूरा मामला
Last Updated on March 9, 2021 by Sintu Kumar
योल। हिमाचल के कांगड़ा जिला में एक व्यक्ति ने पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या (Suicide) करने का प्रयास किया है। मामला स्मार्ट सिटी धर्मशाला (Smart City Dharamshala) के साथ लगते सैन्य क्षेत्र योल (Yol) के पास ही नरवाणा में सामने आया है। यहां एक व्यक्ति घूमते हुए आया और अचानक उसने पुल से छलांग लगा दी। हालांकि व्यक्ति की जान तो बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह घटना दोपहर की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब एक बजे के आसपास एक एक व्यक्ति पुल (Bridge) के पास आया और कुछ ही देर बाद अचानक से उसने पुल से नीचे छलांग लगा दी।
यह भी पढ़ें: Himachal : तीन माह पहले भर्ती हुए युवक ने उठाया खौफनाक कदम, फैजाबाद सेंटर में किया Suicide
व्यक्ति को छलांग लगाते स्थानीय लोगों ने देख लिया और तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस को भी सूचना दी गई। घायल व्यक्ति को गंभीर अवस्था में टांडा (Tanda) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। व्यक्ति 42 वर्षीय नरेंद्र कुमार पुत्र मनोहर लाल टीका वणी का रहने वाला है और योल छावनी बोर्ड में कार्यरत है। व्यक्ति मानसिक रूप से पीड़ित बताया जा रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार व्यक्ति ने पुल से छलांग क्यों लगाई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group