-
Advertisement
कबाड़ से 100 रुपए में खरीदा प्लेन, बन गया करोड़पति…यहां पढ़ें सफलता की कहानी
Last Updated on January 25, 2022 by saroj patrwal
आज हम आपको एक ऐसे शख्स की स्टोरी बताने जा रहे हैं जो मात्र सौ रुपए से करोड़ों का मालिक बन गया। ब्रिटेन (Britain) में एक शख्स ने ब्रिटिश एयरवेज के जेट 747 को मात्र सौ रुपए में खरीदा था। अब इसी प्लेन से वह लाखों रुपए किराया वसूल रहा है। दरअसल, उस शख्स ने कबाड़ हो चुके इस प्लेन (Plane) को दुनिया का सबसे पहला प्लेन पार्टी आयोजित करने वाला लैविश प्लेन बार बना दिया।
यह भी पढ़ें:सुबह-सुबह सब्जी खरीदने निकले और शाम को बन गए करोड़पति
पार्टी के लिए दे रहे किराए पर
अब ब्रिटिश एयरवेज (British Airways) के इस पार्टी प्लेन को इंग्लैंड के प्राइवेट एयरपोर्ट कोट्सवोल्ड्स में लगाया हुआ है। यहां इसे पार्टी के लिए किराए पर दिया जा रहा है। शख्स ने इसे मात्र एक यूरो (Uro) यानि करीब 100 रुपए में खरीदा था। इसके बाद इसके ट्रांसफॉर्मेशन पर काम कर इसे अंदर से आलीशान लुक दिया गया। अब इसे पार्टी के लिए उपलब्ध कराया जाता है और लाखों रुपए किराया लिया जाता है। इसे पार्टी प्लेन नाम दिया गया है। पार्टी करने के लिए रईस लोग इसे किराए पर लेते हैं। इस प्लेन में पार्टी करने के लिए एक घंटे का किराया एक लाख रुपए है।
कोरोना काल में रिटायर कर दिया गया था प्लेन
ब्रिटिश एयरवेज के इस प्लेन को कोरोना (Corona) काल में रिटायर कर दिया गया था। इसके बाद इसे वर्ष 2020 में बेचा गया। इसे एयरपोर्ट के चीफ एग्जीक्यूटिव सुजन्नाह हार्वे ने खरीदा। इसके बाद इसका रिनोवेशन किया गया। इसके रिनोवेशन पर करीब 5 करोड़ रुपए खर्च किए गए। अब इसमें कई तरह की पार्टियां होती है। इसमें बर्थडे से लेकर कॉर्पोरेट और प्रॉडक्ट लांच पार्टी भी शामिल हैं।
अंदर बार और पार्टी का पूरा माहौल
इस प्लेन में जाते ही पार्टी का मूड बन जाता है। इसके अंदर बार तक है। इसके अलावा बैठने के लिए आरामदायक चेयर्स, एम्बीएंस और सारा माहौल शानदार है। प्लेन के अंदर लाइट्स के जरिए यहां माहौल रंगीन बनाया जाता है। बता दें कि इस प्लेन को ब्रिटिश एयरवेज ने 15 फरवरी 1994 में शामिल किया गया था। इस प्लेन ने रिटायर होने तक करीब 13 हजार 3 सौ 98 उड़ानें भरी। इस प्लेन की आखिरी उड़ान 6 अप्रैल 2020 थी। इसके बाद इसे रिटायर कर दिया गया।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page