-
Advertisement
पार्टी के लिए ऐसा प्यार कि कार्यकर्ता ने बेटे का नाम ही रख दिया “कांग्रेस”
Last Updated on January 22, 2020 by
उदयपुर। राजस्थान (Rajasthan)के उयदयपुर (Udayapur)में एक शख्स ने अपनी पार्टी यानी कांग्रेस (Congress Party)के प्रति अपना प्यार प्रकट करने के लिए बेटे का नाम कांग्रेस रख दिया। कार्यकर्ता का पार्टी के लिए इस तरह का अनोखा प्यार लोगों के बीच चर्चा का कारण बना हुआ है। बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट (Birth Certificate) भी सोशल मीडिया (Social Media)पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उसका नाम कांग्रेस जैन बताया गया है।
यह भी पढ़ें: पुलिस जवान की जान बचाने को बर्फीले रास्ते में 4 घंटे में 7 किमी पैदल सफर
राजस्थान के उदयपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता (Congress Worker)विनोद जैन के घर जैसे ही बेटे ने जन्म लिया तो उन्होंने कोई और नाम खोजने के पहले ही पुत्र का नाम कांग्रेस जैन रख दिया। उदयपुर जिले के तहसील अम्बेरी निवासी विनोद जैन के बेटे का जन्म 18 जुलाई, 2019 को हुआ था लेकिन, जन्म प्रमाण पत्र 21 जनवरी 2020 को जारी किया गया है। हाल ही में एक ऐसा ही किस्सा सामने आया था जब केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लागू किया तो दिल्ली के एक पाकिस्तानी-हिंदू शरणार्थी परिवार ने अपनी बेटी का नाम ‘नागरिकता’ रख दिया था।