- Advertisement -
इन दिनों कपल अपने खास पलों को औऱ खास बनाने के लिए बहुत कुछ करते हैं। लोग से नए से नए तरीकों से पार्टनर को प्रपोज (Propose) करते हैं और इन पलों को हमेशा के लिए यादगार बना देते हैं। इनमें कुछ तरीके तो बेहद हैरान करने वाला होता है तो कुछ को देखकर लोग इमोशनल भी हो जाते हैं। प्रपोज करने का एक ऐसा ही तरीका इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स आसमान में उड़ते हुए अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) को शादी के लिए प्रपोज कर रहा है।
Video देखने के लिए यहां क्लिक करें –
इस शख्स का अपनी गर्लफ्रेंड को शादी (Wedding) के लिए प्रपोज करने का तरीका काफी अलग था। इस शख्स ने स्काईडाइविंग के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ‘wingmanskydive’ नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो में एक कपल स्काईडाइविंग करता नजर आ रहा है। आसमान में उड़ते हुए शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। जिस तरह से शख्स ने हवा में गर्मजोशी के साथ गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया है उसने लोगों का दिल जीत लिया है। लोग कपल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लोग कमेंट के जरिए कपल को बधाईयां भी दे रहे हैं।
- Advertisement -