-
Advertisement
Paonta Sahib में व्यक्ति ने रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मौत
Last Updated on July 31, 2020 by Deepak
पांवटा साहिब। बद्रीपुर में एक व्यक्ति ने निजी लाइसेंसी रिवाल्वर (Revolver) से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार शहर के बद्रीपुर में तारूवाला रोड पर संत तेजा सिंह कॉलोनी निवासी 49 वर्षीय कुलजीत सिंह पुत्र मोहन सिंह ने शुक्रवार को अपनी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। इसके बाद उसके परिजन घायल को सिविल हॉस्पिटल पांवटा साहिब ले गए, जहां पर डॉक्टर ने उसको रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि परिजन घायल को देहरादून (Dehradun) के एक निजी हॉस्पिटल में ले गए, जहां पर उस को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: Sonipat: रात में गश्त पर निकले दो पुलिसकर्मियों की गोली मार कर हत्या, मचा हड़कंप
बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने अपने पेट में रिवाल्वर सटा कर खुद को गोली से उड़ा लिया। पांवटा साहिब (Paonta Sahib) पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभी आत्महत्या के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति बीमारी से परेशान चल रहा था। पुलिस (Police) ने रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर (DSP Veer Bahadur) ने बताया कि शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति द्वारा अपनी निजी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है।