-
Advertisement

सोते हुए आदमी का Phone ले गया बंदर, खूब खींची Selfie, देखिए मजेदार Video
बंदर मस्तीखोर होते हैं ये तो सभी जानते हैं और ये इंसानों की नकल करना भी बड़े अच्छे से जानते हैं। जो चीज ये इंसानों को करते देखते हैं खुद भी करने लग जाते हैं। नकल में एक्सपर्ट भी इतने की हूबहू चीज करने लगते हैं। बंदरों (Monkey) की इंसान जैसी हरकत की एक ताजा घटना मलेशिया (Malaysia) में देखने को मिली। यहां कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देखकर आपकी भी हंसी नहीं रुक पाएगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के Border खुले लेकिन नोटिफिकेशन नहीं हुई, Parwanoo में लगी वाहनों की कतारें
मलेशिया में एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उसे अपने खोए हुए फोन में बंदरों की सेल्फी ( Selfie) और वीडियो मिला है। 20 वर्षीय जैक्रीड्ज रोडजी ने कहा कि सोते समय उसका फोन गायब हो गया था, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि मोबाइल कैसे गायब हो गया। रोडजी को यह घटना अजीब लगी। रोडजी के पिता ने बताया कि उन्होंने उसी दिन घर के बाहर एक बंदर को बैठे हुए देखा था। ऐसे में परिवार के लोगों का शक बंदर पर ही गया। फोन को खोजने के लिए वो लोग उस नंबर पर रिंग करते हुए जंगल के तरफ गए। इसी बीच एक पेड़ के नीचे दलदल जगह पर फोन का रिंग सुनाई दिया। उस जगह पर काफी खोजबीन करने पर गायब हुआ फोन मिल गया।
Something yang korang takkan jumpa setiap abad. Semalam pagi tido bangun bangun tengahari phone hilang. Cari cari satu rumah geledah sana sini semua takde then last last jumpa casing phone je tinggal bawah katil tapi phonenya takde. Sambung bawah. pic.twitter.com/0x54giujnY
— zack (@Zackrydz) September 13, 2020
रोडजी ने जब अपने फोन के चेक करना शुरू किया तो उसमें बंदरों के कई फोटो दिखाई दिए। फोन में एक फोटो ऐसा भी था, जिसमें बंदर फोन को खाते हुए दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही रोडजी के फोन में धुंधली सेल्फी, पत्ते और पेड़ों की कई तस्वीरें भी ली गई हैं। रोडजी ने इन तस्वीरों का एक वीडियो (Video) बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया।