- Advertisement -
नाहन। फिट इंडिया मूवमेंट (Fit India Movment) के तहत मंगलवार को नाहन में गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर देशभक्ति दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ का आयोजन वेट्रन्स इंडिया की ओर से किया गया था, जिसमें नाहन (Nahan) शहर की महिलाओं सहित युवाओं व बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान शहर के ऐतिहासिक चौगान मैदान के चारों तरफ तीन किलोमीटर की दौड़ लगाकर धावकों ने देशभक्ति की अलख जगाई।
वेट्रन इंडिया की महिला विंग की जिला अध्यक्ष सीमा परमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर शहर में पेट्रियोटिक रन का आयोजन किया गया था, जिसमें शहर के 45 लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान धावकों ने दौड़ लगाकर लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा किया। उन्होंने बताया कि दौड़ लगाने वाले सभी धावकों को फिट इंडिया मूमेंट के तहत ई सर्टिफिकेट आवंटित किए जाएंगे।
- Advertisement -