-
Advertisement
Himachal : सड़क किनारे सुरक्षा दीवार पर बैठा था व्यक्ति, तेज रफ्तार वाहन ने मार दी टक्कर
Last Updated on April 26, 2021 by Vishal Rana
शिलाई। हिमाचल के सिरमौर जिला में सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पर बैठे एक व्यक्ति को वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे व्यक्ति गंभीर घायल (Injured) हो गया। घायल को उपचार के लिए पांवटा अस्पताल (Paonta Hospital) में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तारी से वाहन चलाने पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Himachal : शादी में गए युवक की नाले में मिली लाश, पिता ने जताई हत्या की आशंका
मिली जानकारी के अनुसार यश्पाल निवासी गांव गुडांह, तहसील शिलाई (Shillai) टिंबी बाजार में सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पर बैठा था। इसी दौरान शिलाई की तरफ से बोलेरो कैंपर तेज रफ्तार से आई और इसे टक्कर मार दी। इस घटना में यशपाल बुरी तरह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए पांवटा साहिब अस्पताल लाया गया। यह हादसा वाहन चालक रविंद्र सिंह द्वारा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ। लिहाजा पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा साहिब (DSP Paonta sahib) वीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले में कार्रवाई जारी है।