-
Advertisement
जेब में थे 120 रुपए, पत्नी से कहा- इतने में कैसे कटेगी जिंदगी और लगा दी छलांग
Last Updated on February 7, 2020 by
पठानकोट। एक आदमी कर्ज में इतना डूब गया कि उसने पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या (Suicide)कर ली। उक्त व्यक्ति रेलवे रोड पर भगत सिंह चौक स्थित होटल महाराजा रेजिडेंसी (Maharaja Residency)चलाता था। इस होटल को उसने किराए पर लिया हुआ था। आत्महत्या करने के पहले जब वह घर से निकला था तो उसके पास केवल 120 ही रुपए थे। उसने घर से निकलने के पहले अपनी पत्नी से यही कहा था कि इतने पैसे में जिंदगी नहीं कट सकती।
आत्महत्या करने वाले अशोक का एक करीबी रिश्तेदार लंबे समय से बीमार चल रहा था, जिसके इलाज के लिए अशोक ने काफी कर्ज लिया था। जब वह कर्ज में पूरी तरह से डूब गया तो उसने पठानकोट चौक फ्लाईओवर (Pathankot Chowk Flyover) से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि 62 साल के अशोक कुमार ने दो दिन पहले ही एक रेस्तरां खोला था, लेकिन उसको इस रेस्टोरेंट के लिए कोई रेस्पांस नहीं मिल रहा था। बताया जा रहा है कि उसने अपनी बेटी की शादी दिल्ली में करवाई थी, उसके दामाद की भी तबीयत खराब थी। अशोक के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वह अपने दामाद का हाल जानने जा पाता।