- Advertisement -
मुंबई। आपने कभी घर या हमारे आसपास की कई चीजों में लिपटे हुए सांप तो जरूर देखे होंगे, लेकिन मुंबई में बीच बाजार में उस समय हंगामा मच गया जब कार के पहियों के नीचे अजगर लिपटा पाया गया। बचावकर्मियों के एक समूह ने कड़ी मशक्कत के बाद भारतीय रॉक पायथन (Indian Rock Python) को टायर से बाहर निकाला। मुंबई में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ये अजगर एक कार के नीचे चला गया और गलती से एक पहिए के चारों ओर उलझ गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा बचाव दल को तुरंत बुलाया गया क्योंकि कार को राजमार्ग के एक किनारे पर पार्क किया गया था। श्रमिकों ने कार को उठाने और अजगर को वाहन के पहिया से मुक्त करने का प्रयास किया और अंततः सफल रहे। सोशल मीडिया (Social Media) पर ये रेस्क्यू वीडियो (Rescue Video) काफी वायरल (Viral) हो रहा है। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए सुशांत ने कैप्शन में लिखा, ‘मॉनसून में सांप आपकी कार के पहिए में आ सकते हैं। आप थोड़ा संभलकर रहें।’
In monsoon snakes can sneak into vehicles. Just be little careful. pic.twitter.com/C6mzWkZSLH
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) September 22, 2020
वीडियो में देखा जा सकता है कि कार के टायर में अजगर लिपटा हुआ है। एक शख्स ने उसको पकड़ा हुआ है, वहीं दूसरा शख्स कार को उठा रहा है, जिससे टायर को बाहर निकाला जा सके। टायर बाहर निकालकर अजगर को बाहर निकाला गया फिर उस पर पानी डाला गया जिससे वो एक्टिव हो गया। इसके बाद उसको बोरे में डाला गया और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। इस वीडियो को सुशांत ने 22 सितंबर को शेयर किया था, जिसके अब तक 18 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। साथ ही हजार से ज्यादा लाइक्स और 200 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। लोग बचाने वाले लोगों की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोगों ने ऐसे रिएक्शन्स दिए हैं।।।
- Advertisement -