- Advertisement -
कोरोना काल में हम लोगों की जिंदगी काफी बदल गई है। जीने का तरीका, काम करने का तरीका काफी हद तक बदल गया है। हर समय मास्क और सैनिटाइजर (Mask and Sanitizer) साथ में रखना भी जरूरी हो गया है। ऐसे में अब चोरी का तरीका भी कुछ बदल गया है। चोरों को भी आखिर अपनी जान की परवाह है। वो भी चाहते हैं कि कोरोना से बचे रहें। इसके लिए चोर भी अब कोरोना से बचाव वाली चीजों का ही इस्तेमाल चोरी करने के लिए करने लगे हैं।
Cops nab Mohammed Sheikh Noor Rehman for stealing Rs 13 crore worth ornaments and gold from Anjali Jewellers in Kalkaji, Delhi. Outlet had guards at front and rear, Rehman wore PPE kit and sneaked in from the terrace. Worked as an electrician before heist. pic.twitter.com/b7y8pRtlOQ
— Raj Shekhar Jha (@rajshekharTOI) January 21, 2021
ये हम नहीं कह रहे बल्कि एक चोर का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पीपीई किट पहनकर चोरी करता हुआ नजर आ रहा है। पीपीई किट (PPE Kit) वाले इस चोर ने दिल्ली के कालकाजी में 13 करोड़ रुपए के सोने जवाहरात लूटे हैं। चोरी करने वाले इस शख्स का नाम शेख नूर बताया जा रहा है और पुलिस ने उसे पकड़ भी लिया है। पुलिस का कहना है कि जिस जगह चोरी हुई है नूर शेख उसी इलाके का रहने वाला है और पेशे से इलेक्ट्रिशियन है।
Modiji ne Kaha tha kapdo se pehechan ho jaati hai isliye PPE kit pehenke Gaya thaa😭😭 pic.twitter.com/iPeYVwIssk
— Mihir Jaiswal🇮🇳 (@MihirJaiswal17) January 21, 2021
चोर पकड़ा तो गया, लेकिन मुद्दे की बात तो ये है कि चोरी करने जाते समय भी वह कोरोना से बचाव नहीं भूला। नूर शेख पीपीई किट पहनकर चोरी करने को लेकर फेमस हो गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ताला तोड़कर एक फ्लैट में घुसा और फिर उसकी छत पर पहुंचा। यहां से उसने तीन बिल्डिंगों की छत पार की। पकड़े जाने के बाद पुलिस को उसके पास से 25 किलोग्राम सोना मिला है।
चोरी करते समय भी कोविड 19 के गाइडलाइंस का पालन कर रहा है 😄
— Santosh Sharma (@Santosh2179k) January 21, 2021
ट्विटर पर इस घटना का वीडियो देख लोग हैरान भी हैं और मजेदार कमेंट्स भी कह रहे हैं। कोई इसे आपदा में अवसर ढूंढ निकालना कह रहा तो कोई कह रहा है कि चोर ने कोरोना के नियमों का भरपूर ध्यान रखा है। लोग वीडियो खूब शेयर कर रहे हैं और मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।
- Advertisement -