- Advertisement -
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पत्थरबाजी की घटनाएं आए दिन सुनने को मिलती रहती हैं, लेकिन इस बार इसका शिकार एक Tourist हुआ है। मृतक की पहचान चेन्नई निवासी आर थिरुमणि (22) के रूप में हुई है। यह हादसा बडगाम के नरबल इलाके में हुआ। गुलमर्ग जा रहे एक Tourist वाहन पर अचानक कुछ लोगों ने पत्थर बरसाए। इसी दौरान उनके सिर में पत्थर जा लगा। उन्हें सुरक्षा बल ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया, लेकिन उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात पत्थरबाजों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
घटना के बाद CM Mehbooba Mufti ने अस्पताल जाकर मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखद है, मेरा सिर शर्म से झुक गया है। उधर, घटना पर पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी दुख जताते हुए पत्थरबाजों पर गुस्सा निकाला है। उन्होंने कहा, ‘हमने एक पर्यटक के वाहन पर पत्थर फेंका जिसमें वह जा रहा था और उसकी मौत हो गई। हमने एक मेहमान को पत्थर मारे जिससे उसकी मौत हो गई।’
- Advertisement -