- Advertisement -
बिलासपुर। ग्राम पंचायत दसलेहड़ा के गांव झमराड़ियां में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां पर एक भैंस ही अपनी मालकिन की मौत का कारण बन गई। पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह दसलेहड़ा के गांव झमराड़ियां की बगो देवी पत्नी अर्जुन राम भैंस को गौशाला के बाहर बांधने के लिए रस्से से पकड़ बाहर ला रही थी। इसी दौरान अचानक भैंस दौड़ पड़ी और बगो देवी का हाथ रस्सी में फंस गया। इसके कारण वह रस्सी के साथ ही घसीटती चली गई। उसे गंभीर चोटें आईं।
परिवारजनों ने जब महिला के चिल्लाने की आवाज सुनीं तथा मौके पर जाकर भैंस को काबू किया। लेकिन, तब तक बगो देवी घावों के ताव न सहते हुए दम तोड़ चुकी थी। थाना प्रभारी ठाकुर कर्म सिंह ने बताया कि धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
- Advertisement -