-
Advertisement
चीन में फैला ये खतरनाक जानलेवा वायरस, भारत भी आ सकता है जद मे
Last Updated on January 16, 2020 by Sintu Kumar
चीन में एक खतरनाक जानलेवा वायरस तेजी से फ़ैल रहा है जो तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। इस वायरस के भारत समेत दुनिया भर में फैलने के चांस हैं। अब तक ये वायरस (Virus) 41 लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। इनमें से भी 7 की हालत नाजुक बनी हुई है। इस वायरस का नाम कोरोनोवायरस (oronavirus) है।
यह भी पढ़ें: दृष्टीहीनता नहीं बन सकी बाधा: सारेगामापा लिटल चैंप के फाइनल राउंड में पहुंची बंजार की सृष्टी
इस वायरस की चपेट में आने से लोग चीन के वुहान शहर में लोगों को निमोनिया (Pneumonia) हो रहा है। बीमार 41 लगों को संपर्क में आए 419 डॉक्टरों सहित करीब 740 लोगों को निगरानी में रखा गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization – WHO) ने भी दुनियाभर के देशों को चेतावनी जारी की थी कि इस वायरस से सतर्क रहने की जरूरत है। कोरोनावायरस निमोनिया के लक्षण हैं- सूखी खांसी, बुखार और थकान। कई मामलों में लोगों को सासं लेने में दिक्कत भी सामने आती है। जांच के बाद पता चला है कि सी-फूड खाने की वजह से लोगों में यह वायरस फैला है।