-
Advertisement

Viral Video : देखते ही देखते धरती में समा गया कुआं, देखने वालों के उड़े होश
आपने बहुत पर खबरों में पढ़ा और देखा होगा कि किसी ने कुएं में कूदकर जान दी या कोई कुएं में गिर गया। इस बार सोशल मीडिया (Social Media) पर एक कुएं से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। इसमें कोई कुएं में नहीं गिरा बल्कि एक कुआं ही धरती में समा गया।
यह भी पढ़ें: 3 महिलाओं ने अपनी साड़ियां उतारीं और पानी में फेंककर डूब रहे 2 लोगों की बचाई जान
सड़क किनारे मौजूद एक कुआं अचानक जमीन में समा गया। जिसने भी यह हादसा देखा, उसके होश उड़ गए। वहां मौजूद लोग इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगे। इस वीडियो को ट्विटर पर आईएएस ऑफिसर अवनीष शरण (Awanish Sharan) ने पोस्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे कुआं है। बारिश के पानी से गीली मिट्टी नीचे धंस जाती है और कुआं नीचे गिरने लगता है। देखते ही देखते कुआं जमीन में समा जाता है। पास में मौजूद लोग देखकर हैरान रह जाते हैं। आईएएस अफसर अवनीष शरण भी देखकर हैरान रह गए।
आपने कुएँ में डूबते तो सुना होगा पर कभी कुआँ डूबते सुना है ??
2020 कुछ भी कर सकता है!!
VC: SM pic.twitter.com/l3zfg9Oaov— Awanish Sharan (@AwanishSharan) August 8, 2020
वीडियो शेयर करते हुए अवनीष ने लिखा, ‘आपने कुएं में डूबते तो सुना होगा पर कभी कुआं डूबते सुना है? 2020 कुछ भी कर सकता है।’ अवनीष शरण ने इस वीडियो को 8 अगस्त को शेयर किया था, जिसके अब तक 75 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। साथ ही 5 हजार से ज्यादा लाइक्स और हजार से ज्यादा रि-ट्वीट और कमेंट्स आ चुके हैं। लोग इस वीडियो को देखकर काफी हैरान हैं।