- Advertisement -
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के नजदीक लोगों ने बुधवार को एक खतरनाक जानवर देखा। लोगों ने उसे शेर का बच्चा समझ लिया। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बाद में जब वन विभाग और पुलिस ने उस जानवर के पग मार्क्स की जांच की तो पता चला कि वह शेर नहीं जंगली बिल्ली है।
इस जानवर को ली ग्रैंड रीजेंसी होटल के पास देखा गया था। होटल में ठहरे एक शख्स ने उसे देखा और होटल के मैनेजर को कॉल किया। इसके बाद वहां पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद वन विभाग को जानकारी दी गई। वन विभाग ने पग मार्क्स की जांच की तो पता चला कि वह बाघ की तरह दिखने वाली जंगली बिल्ली थी। इस सेक्टर के पास नाला है। इसी वजह से वह इस इलाके में घूम रही थी। हालांकि अब इनकी कम ही प्रजातियां बची हैं। यह प्रजाति अब विलुप्त होने की कगार पर है। इससे पहले इस बिल्ली को साल 2012 में देखा गया था।
- Advertisement -