-
Advertisement
4 महीने पहले नागरिकता हासिल करने वाली पाक से आई महिला राजस्थान में बनी सरपंच
Last Updated on January 18, 2020 by
नई दिल्ली। सितंबर 2019 में भारतीय नागरिकता हासिल करने वाली पाकिस्तान (Pakistan) से आईं नीता कंवर ने टोंक (राजस्थान) के नटवाड़ा ग्राम पंचायत में सरंपच (Sarpanch) का चुनाव जीत लिया है। नीता ने उन्हें सरपंच के तौर पर चुनने वाले ग्रामीणों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वह इमानदारी व मेहनत के साथ पंचायत के विकास के लिए काम करेंगी। बता दें कि पाकिस्तान मूल की रही नीता कंवर वर्तमान में राजस्थान के टोंक जिले के उपखंड निवाई की ग्राम पंचायत नटवाड़ा के राजपूत परिवार की बहूं हैं।
यह भी पढ़ें: पुलिस जवान की जान बचाने को बर्फीले रास्ते में 4 घंटे में 7 किमी पैदल सफर
नीता कंवर के ससुर लक्ष्मण करण इसी ग्राम पंचायत से तीन बार सरपंच रह चुके हैं और वे यहां के पूर्व ठिकानेदार हैं। नीता कंवर लक्ष्मण करण के बेटे पुण्य करण की पुत्रवधू हैं। ड़ोसी देश की बेटी एवं भारतीय बहु नीता कंवर सन् 2001 में 18 वर्ष पूर्व पाकिस्तान से अपनी पढाई पूरी करने के लिए राजस्थान के जोधपुर जिले में अपने चाचा नखत सिंह सोढा के यहा आई थी। यहां आने के बाद उन्होंने सोफिया कॉलेज अजमेर से बीए की डिग्री हासिल की। पढाई पूरी करने के बाद 19 फरवरी 2011 को नटवाड़ा राज घराने के ठाकुर लक्ष्मण करण राठौड़ के बड़े पुत्र पुण्य प्रताप करण के साथ उनका विवाह सम्पन्न हुआ। कानूनी प्रक्रिया से गुजरने के बाद 5 माह पूर्व सितम्बर 2019 में उनको भारतीय नागरिकता मिली थी।