-
Advertisement
पच्छाद: मानसिक तौर से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम, पढ़ें क्या है मामला
Last Updated on July 20, 2020 by Deepak
नाहन। हिमाचल के जिला सिरमौर (Sirmaur) के विकास खंड पच्छाद में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक महिला पिछले पांच वर्षों से मानसिक तौर से परेशान थी। ग्राम पंचायत सराहां के आजी सिवत गांव में 47 वर्षीय महिला रविवार रात घर पर अकेली थी। उसके परिवार के सदस्य किसी काम से दूसरे गांव गए हुए थे। इस बीच महिला ने देर रात कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ें: Kullu में डेढ़ किलो Charas के साथ कांगड़ा और मंडी के युवक धरे, मामला दर्ज
महिला के परिवार के सदस्य जब सुबह घर पहुंचे तो महिला फंदे से झूलती पाई गई, जिसकी जानकारी पुलिस (Police) को दी गई। पच्छाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की पुष्टि एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने की है।