- Advertisement -
ऊना। जिला में एक महिला चूल्हे में आग जलाते समय बुरी तरह से झुलस गई है। महिला को सिविल अस्पताल बंगाणा (Bangana) में प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के लिए रेफर कर दिया है। हादसा जिला ऊना के पुलिस थाना बंगाणा के तहत धनेत पंचायत के बुहाणा गांव में हुआ है। सिविल अस्पताल बंगाणा के चिकित्सकों के मुताबिक महिला 73 फीसदी जल गई (Burnt) है। मिली जानकारी के मुताबिक बुहाणा गांव की 34 वर्षीय महिला संतोष कुमारी पत्नी अशोक कुमार शुक्रवार शाम 6.20 बजे चूल्हे में आग जला रही थी।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पहले वह माचिस से आग जलाने की कोशिश करने लगी, जिसमें वह नाकाम रही। उसके बाद उसने एक कपड़े के टुकड़े को मिट्टी के तेल में भिगोकर एलपीजी गैस के चूल्हे से आग (Fire) जलाने लगी। इसी दौरान मिट्टी के तेल में भिगोए कपड़े में आग भड़क गई व कपड़ा आग सहित उसके पहने सिल्क के कपड़ों पर गिर गया और उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली। इस आगजनी में महिला 73 फीसदी तक जल गई। हादसे के तुरंत बाद महिला के परिजन उसे सिविल अस्पताल बंगाणा लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ऊना अस्पताल (Una Hospital) रेफर कर दिया। इस संबंध में एएसआई प्रताप सिंह ने बताया कि आगजनी की घटना में महिला के जलने के संबंध में मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
- Advertisement -