-
Advertisement
शादी का झांसा देकर महिला से 10 साल करता रहा दुष्कर्म, शिकायत दर्ज
Last Updated on January 8, 2020 by Deepak
ऊना। थाना सदर के तहत एक कस्बे में रहने वाली महिला ने उसी कस्बे में मेडिकल स्टोर चलाने वाले एक व्यक्ति पर पिछले दस साल से दुष्कर्म (Rape) करने का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत (Complaint) पुलिस में की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज (Case filed) कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: अंब में स्कूटी सवार से पकड़ा चिट्टा, हुआ गिरफ्तार
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति करीब 10 साल पहले उसे छोड़ कर चला गया था। जिसके बाद हरोली उपमंडल के एक व्यक्ति जोकि उसी के कस्बे में मेडिकल स्टोर चलाता है से उसकी जान पहचान हुई। व्यक्ति उसे शादी का झांसा देकर पिछले 10 साल से दुष्कर्म कर रहा है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।