-
Advertisement
Car से टकराकर Truck के नीचे आया बाइक सवार, मौके पर मौत, साथ बैठा बच्चा बाल-बाल बचा
बैजनाथ। पठानकोट-मंडी एनएच पर पढियारखर के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया। एक बाइक सवार की कार से टक्कर हुई और वह सामने से आ रहे ट्रक के नीचे आ गया। हादसे (Accident) में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि बाइक पर युवक के साथ एक बच्चा भी सवार था जो कि बाल-बाल बच गया।
ये भी पढे़ं – Himachal में दर्दनाक सड़क हादसा: 4500 फीट नीचे खाई में गिरी कार, दो की मौके पर गई जान
बताया जा रहा है कि उक्त युवक बनूरी से पपरोला की तरफ आ रहा था। मृतक की पहचान मझैरणा गांव के 32 वर्षीय गुलशन कुमार के रूप में हुई है। गुलशन बनूरी में किसी काम से गया हुआ था। रास्ते में पढियारखर के पास कार से टक्कर के बाद सीधे सड़क से गुजर रहे एक ट्रक के नीचे आ गया। घटना की सूचना पुलिस (Police) को दी गई। ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा जांच शुरू कर दी। मझैरणा के उपप्रधान पवन चौधरी ने बताया कि हादसा बेहद दुखद है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

