-
Advertisement
खेतों में काम कर रहे शख्स पर रंगड़ों का Attack, गई जान, बचाने गए दो युवक भी जख्मी
Last Updated on April 5, 2020 by
जवाली। नगर पंचायत जवाली के तहत वार्ड नंबर तीन में रंगड़ों के काटने से एक व्यक्ति की मौत (Death) हो गई, जबकि दो युवक जख्मी हुए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर तीन निवासी चंदा राम (64) अपने खेतों में सरसों काट रहा था। उनके खेतों के पास ही कृष्ण कुमार पुत्र अत्तर सिंहा और विशाल पुत्र प्रकाश चन्द भी काम कर रहे थे।
उसी समय रंगड़ों ने चंदा राम पर हमला (Attack) कर दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर कृष्ण कुमार व विशाल उसको बचाने के लिए दौड़े, लेकिन रंगड़ों ने उन पर भी बुरी तरह से हमला कर दिया। तीनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और किसी तरह रंगड़ों के चंगुल से उन्हें छुड़ाया। ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को सिविल अस्पताल जवाली पहुंचाया। अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर ने चंदा राम को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दोनों को इलाज के लिए दाखिल कर लिया है। नगर पंचायत जवाली के वार्ड तीन के पार्षद व पंचायत ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करवाने की गुहार लगाई है।