- Advertisement -
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस (Republic Day) के दौरान दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा (Delhi Violence) को लेकर विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर हमलावर हैं। ऐसे में एक बार फिर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के विधायकों और सांसदों ने कहा कि है दिल्ली में जो कुछ हुआ उसके बीजेपी (BJP) और दिल्ली पुलिस (Delhi Police) जिम्मेदार है। आम आदमी पार्टी ने दावा करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में जो कुछ भी हुआ उसकी स्क्रिप्ट बीजेपी ने ही दिल्ली पुलिस की मदद से लिखी थी। ऐसा इसलिए किया गया ताकि किसानों के आंदोलन (Farmers Protest) को बदनाम किया जा सके।
लाल किले पर हुई हिंसा के पीछे किसका हाथ? कौन है असली दंगाई?
देखिए सच्चाई- pic.twitter.com/oASU16vhOS
— AAP (@AamAadmiParty) January 30, 2021
इसके अलावा दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा में अभी तक 38 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं, जबकि 84 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। ये जानकारी दिल्ली पुलिस की ओर से शनिवार को दी गई। इसके अलावा किसान आंदोलनों के मद्दनेजर हरियाणा सरकार ने भी रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, सोनीपत, पलवल, झज्जर और सिरसा में इंटरनेट सेवाओं का निलंबन समय बढ़ा दिया है। इन इलाकों में अब 31 जनवरी शाम पांच बजे तक इंटनेट सर्विस नहीं मिलेंगी।
दिल्ली सरकार के मंत्री @AdvRajendraPal जी भाजपा सरकार द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ और किसान नेता राकेश टिकैत जी के समर्थन में गाज़ीपुर बॉर्डर पहुँचे।
दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी किसानों की लड़ाई में अंतिम सांस तक उनके साथ खड़ी है। pic.twitter.com/NtR9yQENJb
— AAP (@AamAadmiParty) January 30, 2021
आम आदमी पार्टी के मंत्री और विधायक लगातार गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन और राकेश टिकैत के समर्थन के लिए पहुंच रहे हैं। आज दिल्ली सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल भी गाजीपुर बॉर्डर किसान प्रदर्शनस्थल पर पहुंचे और किसानों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी किसानों की लड़ाई में अंतिम सांस तक उनके साथ खड़ी है।
- Advertisement -