- Advertisement -
देहरा। बॉलीवुड स्टार एवं फिल्म निर्माता आमिर खान (Aamir Khan) ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत के लिए लोकेशन (Location) देखने को आज हेरिटेज गांव परागपुर का रूख किया। हेरिटेज गांव परागपुर में शूटिंग के लिए उन्होंने कई जगह की लोकेशन देखी। बताया जा रहा है कि उन्हें कई लोकेशन पसंद भी आई हैं। परागपुर पंचायत प्रधान सुदेश शर्मा और पूर्व प्रधान रुपिंद्र सिंह डैनी आदि ने आमिर खान को जगहों की जानकारी दी।
आमिर खान ने बताया कि वह दिसंबर या जनवरी में फिल्म की शूटिंग (Film Shooting) शुरू कर सकते हैं। परागपुर में कुछ जगह उन्हें पसंग आई हैं। उन पर भी विचार होगा। बता दें कि हेरिटेज गांव परागपुर में कई एलबम व विज्ञापनों की शूटिंग हो चुकी है। अगर आमिर खान अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत की शूटिंग यहां करते हैं तो हेरिटेज गांव की हिस्ट्री में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा। दूसरी तरफ लोगों को जैसे ही आमिर खान के परागपुर पहुंचने का पता चला तो उनके दीदार को लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
- Advertisement -