-
Advertisement

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में AAP का डंका, चार सीटों पर हासिल की जीत, BJP का खाता नहीं खुला
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की पांचों सीटों पर हुए उपचुनाव (MCD by-polls) के नतीजे आ गए हैं। इन चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने जोरदार जीत दर्ज कर सबको पछाड़ दिया है। चार सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जीते हैं वहीं एक सीट पर कांग्रेस पार्टी ने बाजी मारी है। भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो उनके हिस्से में एक भी सीट नहीं आई है। बीजेपी ने शालीमार बाग 62 एन सीट गंवा दी है। यहां पर AAP प्रत्याशी सुनीता मिश्रा ने जीत हासिल की है। सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो यह है कि बीजेपी प्रत्याशी को चौधरी बांगर सीट पर मात्र 105 वोट मिले हैं।
यह भी पढ़ें:कृषि कानून : जिन राज्यों में चुनाव वहां जाकर BJP का विरोध करेगा संयुक्त किसान मोर्चा
आज वार्ड 62N शालीमार बाग के CB ब्लॉक में @AamAadmiParty की प्रत्याशी बहन सुनीता मिश्रा जी के समर्थन में पदयात्रा निकाली गई। @ipathak25@rajeshgupta @AapkiBandana pic.twitter.com/Q5mvOXswsA
— Deepak Ahuja (@deepakahuja_aap) February 23, 2021
बुधवार सुबह 8 बजे मतगणना (Counting of votes) शुरू हुई तो आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ने शालीमार बाग एन, कल्याणपुरी, रोहिणी सी 32 एन वार्ड और त्रिलोकपुरी सीट पर बढ़त बना ली, जो जीत तक जारी रही। वहीं, चौधरी बांगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी जुबैर ने आसानी से जीत हासिल कर ली। इस चुनाव को अगले साल होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 का सेमीफाइनल भी मान जा रहा है। इस जीत से आम आदमी पार्टी का मनोबल काफी बढ़ा है।
एमसीडी उपचुनाव में 5 में से 4 सीटें जीतने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई.
बीजेपी के शासन से दिल्ली की जनता अब दुखी हो चुकी है. अगले साल होने वाले MCD चुनाव में जनता @ArvindKejriwal जी की ईमानदार और काम करने वाली राजनीति को लेकर आएगी
— Manish Sisodia (@msisodia) March 3, 2021
दिल्ली नगर निगम चुनाव में मिली जीत से आम आदमी पार्टी गदगद है और जीत के जश्न की तैयारी में जुट गई है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।