-
Advertisement
Aarogya Setu ने बनाया नया रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा Download होने वाला ऐप बना
Last Updated on July 18, 2020 by
नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच भारत सरकार द्वारा लॉन्च किए गए कोरोना वायरस ट्रैकिंग ऐप (Corona Virus Tracking App) आरोग्य सेतु ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह ऐप दुनिया में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला ऐप बन गया है। आरोग्य सेतु ऐप को अप्रैल माह में सबसे ज्यादा 8.08 करोड़ बार डाउनलोड किया गया। वहीं, जुलाई तक ऐपल App Store स्टोर और Google Play Store पर Aarogya Setu ऐप को कुल 12.76 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। सेंसर टावर की एक रिपोर्ट के मुताबिक Covid-19 ट्रेसिंग ऐप्स में आरोग्य सेतु ने दूसरे ऐप्स को पीछे छोड़ दिया। लेकिन जहां आरोग्य सेतु को दुनियाभर में सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया गया, वहीं भारत कोविड-19 ट्रैकिंग ऐप डाउनलोड के मामले में चौथे नंबर पर है। अरोग्य सेतु ऐप को बीते जून माह में हर दिन औसतन 5 लाख डाउनलोड्स मिले हैं।
ऑस्ट्रेलिया के COVIDSafe ऐप को 45 लाख बार डाउनलोड किया गया। ऑस्ट्रेलिया की 21.6% आबादी इस ऐप का इस्तेमाल करती है। COVIDSafe ऐप Apple Play Store पर 24 दिनों के लिए टॉप पर रहा। हालांकि 20 मई को रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई। अगर भारत की बात करें, तो यहां की 12.5 फीसदी आबादी आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल करती है। सर्वे ऑस्ट्रेलिया, तुर्की, जर्मनी, भारत, इटली, समेत 14 देशों के डाटा पर आधारित है। सर्वे के मुताबिक सिर्फ 17.3 करोड़ लोगों ने ही सरकारी ऐप को लॉन्च किया है। यह ऐप Google Play store पर मौजूद है। इसका साइज 4MP का है। साथ ही ऐप 12 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।