- Advertisement -
धर्मशाला। हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थाई परिसर की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में अपना विरोध जताया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने आज कुलपति (CU) के कार्यालय के बाहर भैंस के आगे बीन बजा कर विरोध प्रदर्शन किया।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ इस बात को लेकर रोष व्यक्त किया कि पिछले 11 वर्ष से केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थाई कैंपस के नाम पर केवल राजनीति की जा रही है। सरकार हर बार घोषणा कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। धर्मशाला और देहरा के व्यास कैंपस का शिलान्यास किए हुए 1 वर्ष का समय बीत जाने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
- Advertisement -