- Advertisement -
मुंबई। देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बतौर पुलिस, मुंबई में मेट्रो लाइन के निर्माण के लिए ले जाए जा रहे 100 टन वज़नी गर्डर (100 tonne weight girder) के एक गाड़ी पर गिरने से एक ड्राइवर की कुचलकर मौत (Died) हो गई है। एक अधिकारी ने बताया, ‘ड्राइवर का वाहन गर्डर ले जा रहे ट्रेलर के पीछे चल रहा था, प्रतीत होता है कि गर्डर सुरक्षित ढंग से नहीं रखा गया था।’
एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर शुक्रवार की तड़के हुई, जहां मेट्रो लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कंपनी जे कुमार के एक कर्मचारी अरशद शेख एक ट्रेलर के पीछे एक एस्कॉर्टिंग वाहन चला रहे थे, जो गर्डर को दहिसर ले जा रहा था। समता नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक राजू कास्बे ने कहा कि गर्डर का वजन कम से कम 100 टन था। हादसे के दौरान वाहन में सवार दो अन्य यात्री वाहन से कूदकर दुर्घटना से बच गए। उन्होंने कहा कि ट्रेलर के चालक के खिलाफ धारा 304 (ए) (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
- Advertisement -