- Advertisement -
पांवटा साहिब। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा पांवटा साहिब के गोंदपुर में हुआ। बुधवार दोपहर बाद हुए इस हादसे में यूपी का कांशी राम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर के करीब 1 बजे शिलाई की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक (HP 17 B 1787) ने गोंदपुर में साइकिल पर जा रहा उत्तर प्रदेश निवासी मजदूर कांशी राम को टक्कर मार दी,जिसमें कांशी राम को गंभीर चोटें आई हैं। तुरंत ही उसे स्थानीय सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टर ने नाजुक हालत को देखते हुए उसे नाहन रैफर कर दिया।
हादसे में मजदूर के हाथ व पांव बुरी तरह कुचल दिए गए हैं। कार चालक की पहचान फूलचंद के तौर पर की गई है। जानकारी के मुताबिक साइकिल सवार गोंदपुर की तरफ जा रहा था, जबकि कार शिलाई की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायल मजदूर की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
- Advertisement -