- Advertisement -
accident bilaspur : सुभाष/बिलासपुर। स्वारघाट में छड़ोल नामक स्थान पर सवारियों से भरी टैंपो ट्रैवलर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई तथा 14 लोग घायल हो गए हैं।घायलों को बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार एक टैंपो ट्रैवलर तमिलनाडु की सवारियों को लेकर मनाली जा रही थी। स्वारघाट में छड़ोल नामक स्थान पर अचानक ड्राइवर ने गाड़ी के ऊपर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। हादसा करीब सुबह करीब 4:30 बजे हुआ है।
हादसे में जगत्री पुत्री कार्तिकेय व जय रमन पुत्र शिव स्वामी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं 15 लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस स्वारघाट की सहायता से बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया। वहीं, एन कुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डीएसपी सोमदत्त नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
- Advertisement -