- Advertisement -
Accident: चंबा। जोत मार्ग पर खजियार गेट के पास एक मोटरसाइकिल के खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई है। यह हादसा शुक्रवार देर रात हुआ बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत बसोधन के दो युवक संजीव कुमार (20) पुत्र जर्मो गाँव बेधण पंचायत बसोधन व उसी के गांव का सचिन(21) पुत्र प्रलहाद डलहौजी से वाया खजियार होकर अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे खजियार गेट से कुछ दूर बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बाइक के खाई में गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे का पता तब चला जब कुछ महिलाएं अपने मवेशिओं को चराने के लिए जा रही थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना गांव वालों को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम हेतु क्षेत्रीय अस्पताल चंबा भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।
हवा उड़ती लैंटल पर जा गिरी कार
सोलन। कंडाघाट थाना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर एक कार अनियंत्रित होकर मकान के लैंटल पर जा गिरी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह एक कार कंडाघाट के स्थित आईपीएच कार्यालय के लैंटल पर हवा में उड़ती हुई जा गिरी। हालांकि इसमें 2 लोग सवार थे, जिन्हें हलकी चोट लगी। जिन्हें 108 एम्बुलेंस के माध्यम से नागरिक चिकित्सालय में पहुंचाया। मगर यदि यह कार लैंटल पर पड़ी पानी की टंकियों से न रुकती, तो सीधा नीचे खाई में जा सकती थी। जानकारी अनुसार यह कार सोलन से शिमला की तरफ जा रही थी, जो की अनयंत्रित होकर गिरी। इसमें गाड़ी का नुकसान हुआ है। साथ ही हल्का नुकसान पानी की टंकियों को भी हुआ है। एसएचओ कंडाघाट कल्याण सिंह ने बताया कि दोनों लोग ठीक हैं, कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है।
बकरी चोर गिरोह का मुख्य आरोपी धरा
सोलन। अर्की पुलिस ने पांच माह पूर्व अर्की व दाड़ला क्षेत्र से बकरी चोर गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी नरवीर सिंह राठौर के अनुसार 11 जनवरी 2017 को बकरी चोर गिरोह के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी, जिसमें मुख्य आरोपी गोल्डी पुत्र धर्म सिंह निवासी कुम्मी तहसील बल्ह मंडी जोकि इस गिरोह का मुख्य सरगना था फरार चल रहा था। इस अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए बनाई गई टीम, जिसमें एचसी सुरेश व गिरीश कुमार एवं गृहरक्षक रविन्द्र कुमार ने आरोपी गोल्डी को गत्त रात्रि 10:30 पर कुल्लू बाजार में गिरफ्तार कर लिया गया। अर्की न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से 16 मई तक पुलिस रिमांड दिया है।
- Advertisement -