- Advertisement -
ऊना। मैहतपुर में शुक्रवार सुबह एक बस और कार की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार विजय कुमार पुत्र गुरदीप कुमार निवासी बस्ती चौक कैलाश नगर लुधियाना अपनी कार (पीबी10एल 4953) में सवार होकर जा रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही बस (डीएल-1पीसी 4352) ने मैहतपुर के समीप उसे जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि हादसा काफी भयानक था, जिसके चलते कार सवार युवक को गंभीर चोट आई हैं। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Advertisement -