- Advertisement -
ऊना। अंब में एक कार की टक्कर से 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान प्रोमिला निवासी अंदौरा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अंब-ऊना मार्ग पर बुधवार दोपहर महिला प्रोमिला निवासी अंदौरा अपनी भाभी के साथ बाजार में पैदल जा रही थी, इसी दौरान बाजार में एक कार ने उन्हें अपनी की चपेट में ले लिया।
टक्कर से गंभीर रूप से जख्मी हुई महिला को कार चालक ने अपने वाहन में सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने महिला की भाभी रजनी देवी निवासी धंधडी के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया गया है। उधर, अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
ऊना। जिला के भैरा में सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन सहित चालक मौके से फरार है, जबकि हादसे में युवक की बार्इं टांग फ्रेक्चर हो गई है। घायल युवक अबदेश (20) पुत्र राम भरोसे के पिछले काफी अर्से से भैरा में रह रहा है। बुधवार सायं जब भैरा में सड़क क्रॉस कर रहा था कि अचानक एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी तथा वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल अबदेश को स्थानीय लोगों ने आपातकालीन 108 एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचाया। यातायात पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर घायल के बयानों दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
- Advertisement -