-
Advertisement
Accident | Injured | Himachal |
Last Updated on December 5, 2022 by Neha Raina
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थुरल क्षेत्र में रविवार देर शाम को एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 21 यात्री घायल हो गए हैं। गंभीर घायलों को उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार थुरल से तीन किलोमीटर दूर चूला में देर शाम एक निजी बस पलट गई।
हादसे में बस के चालक-परिचालक सहित 21 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को थुरल और सुजानपुर में प्राथमिक उपचार दिया गया। 10 गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायलों के लिए दूसरे अस्पतालों से भी एंबुलेंस मंगवाई गई। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर बचाव कार्य में लगी है। हादसे के बाद एसडीएम धीरा भी मौके पर पहुंचे।