-
Advertisement
Accident || Mandi || Tipper
Last Updated on January 21, 2023 by Neha Raina
मंडी में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। इस सड़क हादसे में चालक की मौत हो गई है, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल जोनल अस्पताल मंडी में उपचाराधीन है। घटना शुक्रवार बीती देर रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 10 बजे पुल घराट में एक टिप्पर पुल की रेलिंग को तोड़ता हुआ सुकेती खड्ड में जा गिरा। टिपर में 2 लोग सवार थे, जिनमें से चालक की मौके पर ही मौत हो गई।