- Advertisement -
नाहन। सिरमौर की एक नाबालिगा से हरियाणा (Haryana) में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिगा को बहला फुसला कर नाहन (Nahan) से अगवा करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में नाहन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। साथ ही पीड़िता को भी हरियाणा से रेस्क्यू किया है। जानकारी मुताबिक, नाहन में रह रही संगड़ाह उपमंडल की एक नाबालिगा को आरोपी बहला फुसलाकर अपने साथ हरियाणा के अंबाला के नजदीक साहा ले गया। इस घटना की जानकारी पीड़िता ने फोन पर अपने माता पिता को दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस थाना नाहन में अपहरण (kidnap) का मामला दर्ज कराया।
इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिगा को हरियाणा से रेस्क्यू किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया और मारपीट भी की। इसके बाद पुलिस ने पोस्को एक्ट सहित दुष्कर्म (Rape) की धाराओं में मामला दर्ज किया है। नाहन पुलिस टीम ने मंगलवार देर रात को युवती को नाहन पहुंचाया। बुधवार दोपहर को युवती का मेडिकल कराकर 164 के बयान भी कोर्ट (Court) में दर्ज करवाए गए। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट से एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है। उधर, एएसपी बबीता राणा ने मामले की पुष्टि की है।
- Advertisement -