- Advertisement -
ऊना। थाना गगरेट के तहत गुगलैहड़ में पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक व्यक्ति से 140 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान जोगिंद्र सिंह उर्फ जिंदू निवासी पंजावर, हरोली के रूप में हुई है। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, अगामी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को गगरेट पुलिस गुगलैहड़ में स्वां खड्ड के समीप गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को देख एक शख्स भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने कुछ दूरी पर व्यक्ति को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर व्यक्ति से 140 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पूछताछ करने पर व्यक्ति की पहचान पंजावर के जोगिंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। चरस कहां से आई, इसको लेकर भी जानकारी जुटा रही है।
चंबा। पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाथरी के समीप बस में सवार एक व्यक्ति से पुलिस ने 240 ग्राम चरस बरामद कर उसे आज अदालत में पेश किया। आरोपी को 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। बताते चलें कि वीरवार को बाथरी पंचायत के सामरा गांव में नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस टीम ने एचआरटीसी बस को जांच के लिए रोका तो एक व्यक्ति से 240 ग्राम चरस बरामद की। आरोपित की पहचान पंजाब के सन्नी कुमार निवासी वार्ड नंबर-एक नंदपुर पठानकोट के तौर पर हुई थी। डीएसपी डलहौजी रोहिन डोगरा ने मामले की पुष्टि की है।
- Advertisement -