-
Advertisement
Maharashtra से पकड़ा लाखों की धोखाधड़ी का आरोपी, 5 दिन के Police Remand पर भेजा
Last Updated on March 9, 2020 by Deepak
चंबा। जिला में लाखों की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया। चंबा कोर्ट ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड (Police Remand) पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार को पुलिस थाना सदर चंबा में चार लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई कि संकल्प सिधि कंपनी में निवेश करने के नाम पर वर्ष 2018 में एक नकली फर्म के बैंक खातों में उनसे कुल 9,91,000 रुपए जमा करवा दिए। उन्हें बताया गया था कि कुछ ही समय के अंदर उन्हें जमा राशि का बदले 20 लाख रुपए मिलेंगे। शिकायतकर्ताओं को पहले तो कुछ राशि प्राप्त हुई लेकिन कुछ समय बाद कंपनी की तरफ से राशि मिलना बंद हो गई औऱ कंपनी से कोई भी संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद उन्हें आभास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी (Fraud) हुई है। चारों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
यह भी पढ़ें :- धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार हुआ ये भारतीय Cricketer,ये है मामला
शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते पुलिस अधीक्षक चंबा ने एक टीम का गठन किया गया। इस टीम को नासिक, Maharashtra भेजा गया। आरोपी की कॉल डिटेल व लोकेशन के आधार पर नासिक में जगह-जगह दबिश दी गई। कड़ी मेहनत के बाद आठ मार्च को स्कैम के मास्टरमाइंड विष्णु राम चन्द्र भगवत पुत्र राम चन्द्र गंगाधर भगवत निवासी नासिक को सिडको (नासिक) से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। उपरोक्त आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र में धारा 420 के अंतर्गत अन्य 7 मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। उपरोक्त आरोपी को नासिक की अदालत से ट्रांजिट रिमांड पर चंबा लाया गया जिसे आज CJM चंबा की अदालत में पेश किया गया। यहां आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।