-
Advertisement
विदेशी महिला का मर्डर करने वाला आरोपी दिल्ली से अरेस्ट
Last Updated on November 25, 2022 by sintu kumar
ऑस्ट्रेलियाई महिला (Australian women) की हत्या का इनामी आरोपी दिल्ली में अरेस्ट कर लिया गया है। राजविंदर सिंह (Rajvinder Singh) नामक यह आरोपी लंबे अरसे से फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वर्ष 2018 में क्वींसलैंड में एक ऑस्ट्रेलियाई महिला की हत्या के आरोपी राजविंदर सिंह को अरेस्ट कर लिया है। इस आरोपी के बारे में जानकारी देने के लिए क्वींसलैंड पुलिस (Queensland Police) ने एक मिलियन डॉलर के इनाम की घोषणा की थी। यह इनाम ऑस्ट्रेलियाई पुलिस की ओर से घोषित किया गया था।
यह भी पढ़ें:कांगड़ा के तरसूह में युवक हत्या मामले में एक गिरफ्तार, दोनों में देर रात तक हुई थी फोन पर बात
यह घोषित किए गए इनाम से अब तक सबसे बड़ा इनाम है। सीबीआईए इंटरपोल और स्पेशल सेल के साथ चलाए गए ज्वाइंट ऑपरेशन में खुफिया इनपुट्स की मदद से आरोपी को पकड़ा गया है। आरोपी राजविंदर सिंह हत्या के दो दिन बाद हिंदुस्तान भाग आया था। इस ऑस्ट्रेलियाई महिला का शव अक्टूबर 2018 में मिला था। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पुलिस (Australian Police) ने आरोपी के बारे में बताने वाले पर 1 मिलियन डॉलर का इनाम देने की घोषणा की थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अब राजविंदर सिंह को पकड़ लिया है। आरोपी राजविंदर सिंह पंजाब का रहने वाला है। आरोपी को जीटी करनाल रोड के पास से स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है।